छत्तीसगढ़

गले में सिक्का फंसने से मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 8 साल का मासूम बच्चा सिक्का निगल गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक मासूम शिवम सारथी केजी 2 का छात्र था. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ निवासी 8 वर्षीय शिवम सारथी अपने पिता मदन सारथी के साथ कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे. इस दौरान शिवम सिक्का निगल गया. गले में सिक्का फंसने के बाद परिजन उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसे यहां से ले जाओ, इसका इलाज नहीं हो सकता.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

फिर निजी अस्पताल ले जाते समय शिवक की मौत हो गई. जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

Related Articles

Leave a Reply