खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास…. वनडे वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार भारत ने किया अपने नाम…फाइनल में हरमन ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से दी शिकस्त

मुंबई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार भारत ने अपने नाम किया है. फाइनल में हरमन ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से शिकस्त दी है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार ये खिताब भारतीय बेटियों ने अपने नाम किया है. 52 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में तीसरी बार भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश किया था. और आखिरकार इस बार हरमन ब्रिगेड ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा था. शेफाली और दीप्ति ने फिफ्टी जड़ी थी. लेकिन इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 246 पर सिमट गई. भारत ने 52 रनों से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया. दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके

ये खिताबी मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शेफाली के 87 और दीप्ति के 58 रनों के दम पर 298 रन बनाए थे. लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम इसे चेज नहीं कर सकी.

साउथ अफ्रीकी पारी

299 के जवाब में लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स की जोड़ी मैदान में पहुंची, दोनों ने सधी हुई शुरुआत की. 9वें ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार पहुंच गया. लेकिन 10वें ओवर में साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा, जब अमनजोत कौर ने ब्रिट्स को रन आउट किया. ब्रिट्स के बल्ले से 23 रन आए. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52-1 था. 12वें ओवर में श्री चरणी ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया, जब बॉश बिना खाता खोले आउट हो गईं. 18 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार पहुंचा. लेकिन 21वें ओवर में शेफाली ने बड़ी साझेदारी तोड़ी और लुस को चलता किया. लुस के बल्ले से 25 रन आए. 23वें ओवर में शेफाली ने फिर कमाल किया और मारिजाने कैप को चलता किया. कैप के बल्ले से केवल 4 रन आए.

See also  टी-20 वर्ल्ड कप 2022: अफगानिस्तान सुपर-12 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी

30 वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया. जाफ्टा केवल 16 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद 40वें ओवर में साउथ अफ्रीका को दीप्ति शर्मा ने बड़ा झटका दिया. एनेरी डर्कसन 35 रन बनाकर आउट हो गईं. 42वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने भारत को सबसे बड़ी सफलता दिलाई जब उन्होंने साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा का विकेट झटका. लॉरा शतक लगाकर आउट हुईं. इसीओवर में दीप्ति ने ट्रायोन का भी विकेट झटका और जीत भारत के पाले में ला दी. दीप्ति ने इस मुकाबले में 5 विकेट झटके और एक रन आउट भी किया. इसके चलते साउथ अफ्रीका की पारी 246 रनों पर ही सिमट गई.

भारतीय पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही. पारी का आगाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने किया. दोनों की जोड़ी साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर भारी दिखी. 7वें ओवर में ही भारत ने 50 के आंकड़े को पार कर लिया. 17.2 ओवरों में 100 रन पूरे हुए. मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुई. भारत को पहला झटका लगा. इसके बाद जेमिमा और शेफाली ने मोर्चा संभाला और दोनों ने 25वें ओवर में भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया. 28वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शेफाली वर्मा 87 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं. इसके बाद जेमिमा भी 30वें ओवर में आउट हो गईं. जेमिमा ने 24 रनों की पारी खेली.

See also  जांजगीर: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, पड़ोसी को गिरफ्तार

35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा. लेकिन 40वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब कप्तान हरमनप्रीत 20 रन बनाकर आउट हो गईं. 44वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब अमनजोत कौर का विकेट गिरा. कौर ने 12 रन बनाए. लेकिन इसके बाद दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की. दीप्ति ने फिफ्टी भी लगाई. लेकिन 49वें ओवर में ऋचा घोष का विकेट गिरा. घोष ने 34 रन बनाए. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामेन 299 रनों का लक्ष्य रखा. दीप्ति ने 58 रन बनाए.

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवनः लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायोन, नादिन डीक्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

See also  बेटा ने की पिता की हत्या: घर में नहीं घुसने देने पर बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट

भारत ने रचा इत‍िहास

भारतीय महिला टीम इससे पहले 2005 और 2017 के बाद फाइनल में पहुंची थी. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम का यह पहला फाइनल था. 2005 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2017 के फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हराया था. लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया और पहली बार ये ट्रॉफी अपने नाम की.

कब कौन बना महिला वनडे वर्ल्ड कप का व‍िजेता
1973: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को अंकों के आधार पर हराकर पहला महिला वर्ल्ड कप जीता.
1978:ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अंकों के आधार पर हराकर खिताब जीता.
1982: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया (क्राइस्टचर्च).
1988: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया (मेलबर्न).
1993: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 67 रन से हराकर ट्रॉफी जीती (लॉर्ड्स).
1997: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता (कोलकाता).
2000: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता (लिंकन, न्यूजीलैंड).
2005: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया (सुपरस्पोर्ट पार्क, साउथ अफ्रीका).
2009: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया (नॉर्थ सिडनी).
2013:ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 114 रन से हराया (ब्रेबॉर्न, मुंबई).
2017: इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराया (लॉर्ड्स).
2022: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराया (क्राइस्टचर्च).
2025 भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया.

Related Articles

Leave a Reply