Uncategorized

आगामी चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण सिद्ध होगा – प्रदुमन सिंह


कोरिया

क्षेत्र के उभरते हुए युवा नेता प्रदुमन सिंह के कांग्रेस संगठन से त्यागपत्र देते ही निस्वार्थ रूप से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता आए प्रदुमन सिंह के पक्ष में। वरिष्ठों ने कहा निश्वार्थ नेताओं का कांग्रेस में पूर्ण सम्मान नहीं मिलता है जो जितना बड़े नेताओं की चापलूसी, दलाली करता है उतना ही श्रेष्ठ बनता है।
कांग्रेस पार्टी में नित्य निश्वार्थ कार्यकर्ताओं के त्यागपत्र देने से कई अन्य कार्यकर्ता अक्रोशित दिख रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं। प्रदुमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कुछ लफंटू अपनी बपौती जागीर समझ रहे हैं,इस कारण ऐसे स्थिति उत्पन्न हो रही है। प्रदुमन सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर चापलूसों,दलालों को जिम्मेदारी देती है।ब्लॉक स्तर पर पार्टी के बिखराव का कारण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की कुशल नेतृत्व की नाकामी है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने में,लोगों को जोड़ने में असमर्थ हैं और चापलूसी,दलाली में पारंगत हैं।कांग्रेस के निश्वार्थ कार्यकर्ताओं के सदस्यता छोड़ने से आने वाले समय में चुनाव में कांग्रेस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि छोटे कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत करते हैं। उनके मान सम्मान को लेकर चलना उच्च कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
परंतु अभी शासन है न सत्ता फिर भी कांग्रेस संगठन में आंतरिक विद्रोह वरिष्ठ पदाधिकारियों की कुशल नेतृत्व की असफलता है। जिसका परिणाम आगामी चुनाव में हो सकता है।

See also  Golden Panda Casino : Machines à sous et jeux en mode Quick‑Play pour des sessions à haute intensité

Related Articles

Leave a Reply