देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात, रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के समाधान पर हुई चर्चा

न्यूयॉर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। करीब एक महीने में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात हुई। हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की अपनी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।

See also  बगैर तलाक की शादी, नसरुल्ला ने दिखाए झूठे ख्वाब… अंजू के पति अरविंद ने दर्ज कराई FIR

Related Articles

Leave a Reply