छत्तीसगढ़

बिजली बिल हाफ योजना: सीएम बोले- यह हमारा जनता से वादा, समयबद्ध रूप से लागू करेंगे

जगदलपुर। जगतू महरा बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में सोमवार को शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके बाद पत्रकारों से संवाद में कहा कि, प्रदेश सरकार बिजली बिल हाफ योजना को प्राथमिकता दे रही है।

पत्रकारों ने योजना की प्रगति पर प्रश्न उठाए सीएम ने स्पष्ट कहा कि, यह जनता से किया गया वादा है और इसे समयबद्ध रूप से लागू करने के लिए कार्यरत है। समारोह में मुख्यमंत्री ने विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था को बधाई दी और उसके योगदान का स्मरण करते हुए जीर्णोद्धार हेतु 1.5 करोड़ रुपए तथा 100-सीटर छात्रावास निर्माण की घोषणा की।

See also  सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब 1.5 लाख तक इलाज होगा मुफ्त

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि, बिजली बिल हाफ योजना को ठंडे बस्ते में नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार समयबद्ध रूप से वादे पूरे करेगी, जनता को जल्द राहत दिखेगी, विभागीय प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा, बस्तर के विकास और शिक्षा को सरकार प्राथमिकता देगी।

Related Articles

Leave a Reply