छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेगी कक्षाएं

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर विलास भोसकर ने जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र छात्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने आदेश जारी कर  जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के शाला संचालन समय में 31 जनवरी 2026 तक बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालय
प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक, शनिवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक संचालित होंगे। द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय
सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

See also  सक्ती: अशोभनीय टिप्पणी और व्यवहार से प्रताड़ित हॉस्टल अधीक्षको ने अनुसूचित जाति आश्रम के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को हटाने की मांग की

कलेक्टर भोसकर ने बदलते मौसम और कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों को संशोधित समयानुसार ही कक्षाएं संचालित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply