छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा : नाबालिक क़ो शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग की इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी सागर रात्रे से दोस्ती हुई थी।
आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को ग्राम चण्डीपारा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




