छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कक्षा 12वीं की छात्रा ने संभाला एसपी का कार्यभार, लिए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय

जांजगीर चाम्पा। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित नवाचार कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा संतोषी धीवर ने एक दिन के एसपी का कार्यभार संभाला और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिए।

सबसे पहले, उन्होंने स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास स्थित पान ठेला व गुमटियों को 200 मीटर से अधिक दूरी पर संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित व शिक्षा अनुकूल वातावरण बनाया जा सके।
इसके अलावा, पुलिस लाइन का अवलोकन करते हुए टू व्हीलर वाहन नीलामी प्रकरण को वरिष्ठ कार्यालय के लिए अग्रेषित किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी कविता ठाकुर एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने जिले में साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ट्रैफिक शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी छात्रा-स्पेशल एसपी को प्रदान की।

See also  9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस हर वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है…
इस दिन का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करना, उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना और समाज में सद्भाव व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
सरकारों और समुदायों को यह संदेश दिया जाता है कि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं, और उनकी सुरक्षा, शिक्षा व विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply