छत्तीसगढ़

अवैध धान भंडारण पर एक्शन: 1 करोड़ 2 लाख रुपए के 4640 क्विंटल धान जब्त, मचा हड़कंप

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। यहां 4640 क्लिंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 2 लाख रुपये बताई जा रही है। खाद्य, सहकारिता, कृषि और राजस्व टीम की यह कार्रवाई की है। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश क पर जिले में लगातार निगरानी जारी है।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

वहीं रायगढ़ में बीते 15 दिनों में 30 प्रकरणों ने कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया था। जिसकी कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले की सीमाओं पर स्थित सभी अंतरराज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

See also  प्रेम विवाह की सजा मौत! पिता-चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या

कार्रवाई में ग्रामीणों से मदद करने की अपील
अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है वहीं अनुविभागीय स्तर पर विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं। अवैध धान भंडारण और परिवहन में शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने आम नागरिकों और किसानों से अपील की है कि, अवैध धान परिवहन या भंडारण की कोई भी जानकारी तुरंत पास के पुलिस थाना, तहसील कार्यालय या चेक पोस्ट पर दें। कार्रवाई में सहयोग करना खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता को मजबूत करेगा।

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply