छत्तीसगढ़

रिश्ते शर्मसार; बहन के बच्चे का पिता बना भाई, दुष्कर्म के खुलासे से पुलिस के भी उड़े होश

कोण्डागांव। जिले से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म उसके सौतेले भाई ने ही किया था। पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

See also  करनौद में तेज रफ्तार बस पलटी : ओवरटेक बना हादसे की वजह, 10 यात्री घायल, चालक फरार

मिली जानकारी के अनुसार, 8–9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में हुए चौकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़िता ने बताया कि 8–9 महीने पहले उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने रेप किया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

See also  पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन, पत्नी ने डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Related Articles

Leave a Reply