छत्तीसगढ़

RPF पोस्ट के अंदर फायरिंग — प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ से इस समय की बड़ी ब्रेकिंग—RPF पोस्ट के अंदर तड़के चार बजे फायरिंग की सनसनीखेज घटना!
ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी।मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है।आरोपी आरक्षक के.एस. लादेर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायगढ़ तड़के करीब चार बजे RPF पोस्ट के भीतर चली गोली से हड़कंप मच गया। ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक के.एस. लादेर ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा को गोली मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी लादेर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल तुरंत RPF पोस्ट पहुंचे और पूरे हालात का जायज़ा लिया।

See also  महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर पुलिस की बड़ी पहल, 11 दिवसीय ‘अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान’ शुरू

फिलहाल मृतक की बॉडी किसी को नहीं दिखाई जा रही है। RPF IG के रायगढ़ पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।घटना के बाद मृतक आरक्षक के परिजन भी पोस्ट पहुँच गए हैं, जहाँ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply