छत्तीसगढ़

फंदे पर लटका मिला पुलिस आरक्षक का शव, दो दिन से था लापता

जगदलपुर। पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ आरक्षक डमरू नायक का शव शुक्रवार को आसना जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक डमरू नायक 3 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने आरक्षक के लापता होने की सूचना कोतवाली थाने में दी थी, जिसके बाद से पुलिस लापता आरक्षक की तलाश में जुटी हुई थी।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

बताया जा रहा है कि व्यक्तिगत परेशानियों के चलते आरक्षक ने आत्महत्या का कदम उठाया होगा। फिलहाल शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply