छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 22 दिसंबर को जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जिले में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को सहेजते हुए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply