छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, अधिकारी को बनाया बंधक, मुखबिर और चालक को जमकर पीटा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने अधिकारी को ढाई घंटे तक बंधक बनाकर रखा। वहीं मुखबिर और चालक की जमकर पिटाई की। वहीं गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। गांव में तनाव का माहौल है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, आज आबकारी विभाग की टीम नारायण सिंह कंवर के नेतृत्व में स्कॉर्पियो से कार्रवाई करने भैसमा गांव गई थी। टीम में दो वर्दीधारी कर्मचारी, एक मुखबिर और चालक थे। इस दौरान ग्रामीणों के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हुई। किसी तरह टीम वहां से भगाने का प्रयास करती रही पर ग्रामीणों ने घेरकर रोक लिया। टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर को बंधक बनाकर रखा। वहीं मुखबिर पताड़ी निवासी प्रमोद देवांगन की जमकर पिटाई की। स्कॉर्पियो चालक की भी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। बाकी स्टाफ किसी तरह वहां से भागने में सफल हुए।

See also  ऑटो से प्लास्टिक की बोरियों में गांजा ले जा रही महिलाओं को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 90 किलो गांजा जब्त, 8 महिलाएं गिरफ्तार

स्टाफ ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। वहीं तत्काल 112 टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश बहुत ज्यादा था। इसके चलते 112 की टीम को उल्टे वापस जाना पड़ा। इसके बाद उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह नारायण सिंह कंवर को ग्रामीणों के चंगुल से बाहर निकाला। सभी आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उरगा थाना पहुंचे। पुलिस को घटना क्रम की जानकारी देते हुए घटना की शिकायत की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण मुखबिर प्रमोद देवांगन के खिलाफ काफी आक्रोशित थे। उनका आरोप है कि प्रमोद मुखबिरी कर कार्रवाई करवाता है और लोगों से अवैध वसूली भी करता है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की है। जानकारी के मुताबिक, मारपीट के दौरान आबकारी विभाग के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कार्रवाई में जुटी है।

See also  बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 9 नक्सली ढेर

Related Articles

Leave a Reply