छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर आएंगे जेपी नड्डा: तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की हाई लेवल मीटिंग, भव्य जनसभा की व्यापक तैयारियां

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के जांजगीर आएंगे। उनके आगमन को लेकर शनिवार को बीजेपी प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, जनसहभागिता एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुबह 11 बजे जांजगीर के खोखरा पुलिस ग्राउंड में 50 हजार से अधिक की क्षमता वाले विशाल मैदान में श्री नड्डा एक भव्य आम जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “जनादेश पर्व” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री नड्डा जी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए शासन-प्रशासन एवं भाजपा संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जांजगीर शहर को भगवामय रूप में सजाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है।

सीएम साय सहित कई मंत्री कार्यक्रम में होंगे मौजूद
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, सभी मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, निगम-मंडल अध्यक्ष, संभाग एवं जिला प्रभारी, सभी जिलाध्यक्ष तथा भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही महतारी दीदी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार प्रकट करेंगी तथा जिले भर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा नेताओं के दल ने किया निरीक्षण
इस विशाल आयोजन और आयोजन की तैयारियों के निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेताओं ने कहा वरिष्ठ भाजपा नेता और बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री जगतप्रकाश नड्डा का जांजगीर आगमन पूरे बिलासपुर संभाग के लिए गौरव का विषय है। विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के जो कार्य हुए हैं, यह जनसभा उसका उत्सव है। संभाग के सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply