छत्तीसगढ़

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने के टाप्स बरामद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर प्रवेश किया और मौका पाकर एक जोड़ी सोने के टाप्स चोरी कर फरार हो गई थी।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी संगीता कोठारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक जोड़ी सोने का टाप्स और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

फिलहाल नेवई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply