छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2025: अभ्यर्थी 27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

प्रवेश पत्र 8 सितंबर 2025 (सोमवार) से जारी किए जाएंगे। परीक्षा राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी और इसकी तिथि 14 सितंबर 2025 (रविवार) निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का भुगतान किया गया शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क उसी बैंक खाते में लौटाया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जा सकते हैं।

See also  दंतेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाले की सामने आई तस्वीर, पकड़ने में मदद करने वालों के लिए पुलिस ने रखा ईनाम

Related Articles

Leave a Reply