छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल की पंडित धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती, छत्तीसगढ़ के संतों से शास्त्रार्थ करने को कहा

बेमेतरा: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच वाक युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. भूपेश बघेल ने पहले धीरेंद्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया. उनके इस बयान पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कि अगर हिंदू समाज को एकजुट करना, भक्ति का प्रसार करना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना अंधविश्वास है,तो भूपेश बघेल को इस देश को छोड़ देना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

छत्तीसगढ़ के संतों से शास्त्रार्थ करने की चुनौती

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भ भूपेश बघेल ने बेमेतरा के सिरसा में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरुघासीदास और संत कबीर की धरती है. यहां शांति प्रिय लोग हैं इसलिए धीरेन्द्र शास्त्री ऐसा बोल पा रहे है. दूसरे जगह बोल कर बताए.

See also  60 लाख की डकैती मामले में पुलिस को मिली सफलता, 10 आरोपी दुर्ग-राजनांदगांव से गिरफ्तार

धीरेन्द्र शास्त्री को चुनौती देता हूं कि हमारे यहां छत्तीसगढ़ में एक से बढ़कर एक विद्वान हैं. हमारे प्रदेश में कई संत हैं, उनके साथ धीरेन्द्र शास्त्री शास्त्रार्थ कर के बताएं- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply