छत्तीसगढ़

IIIT-Raipur के छात्र की शर्मनाक करतूत, AI से बनाई छात्राओं की अश्लील फोटो, संस्थान ने किया निलंबित

रायपुर। नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अध्ययनरत छात्र का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है. छात्र ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए संस्थान में अध्ययनरत 36 छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटो बना डाले. जांच में छात्राओं की शिकायत सही पाए जाने पर संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र की हरकत के बारे में छात्राओं को पता चला तो उन्होंने प्रबंधन से शिकायत की. प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छात्र के कमरे की तलाशी लेते हुए मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव को जब्त कर जांच की.

जांच में छात्राओं की शिकायतें सही पाई गई. इसके बाद छात्र के बिलासपुर में निवासरत परिजनों को बुलाकर छात्र की हरकत से अवगत कराते हुए निलंबित करते हुए तत्काल प्रभाव से संस्थान छोड़ने का निर्देश दिया. इसके साथ ही मामले में आगे की जांच के लिए महिला स्टाफ की एक कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी पहलुओं के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

See also  पंचायत सचिव ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छात्राओं को सता रहा डर

छात्राओं ने बताया छात्र ने अपनी कक्षा की 36 छात्राओं की फोटो लेकर फेक कंटेंट और वीडियो तैयार किया है, जो उसके लैपटॉप और मोबाइल में मिला है. छात्राओं को डर है कि उसने किसी को ये फेक फोटो या वीडियो शेयर तो नहीं किया है, या फिर किसी सोशल मीडिया साइट या एप पर अपलोड तो नहीं किया है.

गंभीर और संवेदनशील मसला – डॉ. व्यास

-ट्रिपल आईटी के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर महिला स्टाफ ने तुरंत छात्र के कमरे की तलाशी ली. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी जांच के साथ अन्य पहलुओं पर भी काम कर रही है. यह गंभीर और संवेदनशील मसला है, इसलिए पूरी संवेदनशीलता और बारीकी से जांच की जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, खेतों और सड़कों में बिछी बर्फ की चादर, सब्जियों की फसल बर्बाद

Related Articles

Leave a Reply