छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

गोधना छेरछेरा पर्व की खुशियां मातम में बदली, 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोधना में शनिवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मिलन चौक निवासी 18 वर्षीय छात्र जागेश्वर साहू ने गांव के बाहर स्थित गिद्धा खार में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।​

​शनिवार को प्रदेश भर में छेरछेरा का पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा था, लेकिन शाम होते-होते गोधना गांव में इस दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। मृतक जागेश्वर साहू, पिता लेखराम साहू, गांव के ही अनुदान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर गोधना में कक्षा 12वीं का छात्र था।
​
​परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे की है। जागेश्वर ने गिद्धा खार के पास एक बबूल के पेड़ को फांसी लगा लिया। मृतक के पिता लेखराम साहू ने बताया कि उन्हें इस अनहोनी की जानकारी जागेश्वर के दोस्तों के माध्यम से मिली। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

See also  छत्तीसगढ़: मोहर्रम का सामान्य, सार्वजनिक अवकाश अब- 20 अगस्त को

Related Articles

Leave a Reply