छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा: शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर 1.88 करोड़ की ठगी, फरार आरोपी उत्तरा साहू गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा | जिले की साइबर सेल और शिवरीनारायण पुलिस ने जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक और शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी उत्तरा कुमार साहू पिछले काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है।

25 महीने में ढाई गुना रकम का दिया था लालच

मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम बिलारी निवासी राजेश कुमार साहू ने 14 नवंबर 2025 को शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी भूपेंद्र साहू और उसके बेटे हिरेन्द्र ने उसे झांसा दिया था कि वे जमीन का कारोबार कर रहे हैं और शेयर मार्केट में पैसा लगाकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने प्रार्थी को लालच दिया कि यदि वह निवेश करता है, तो 25 महीने में उसकी रकम ढाई गुना (2.5 गुना) ब्याज सहित वापस मिल जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

उनके झांसे में आकर प्रार्थी ने 30 नवंबर 2023 से 25 अगस्त 2024 के बीच कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपए आरोपियों के पास जमा कर दिए। बाद में रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने धोखाधड़ी शुरू कर दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

मुख्य आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की जा रही इस जांच में पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू, हिरेंद्र कुमार साहू और सुरेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य उत्तरा कुमार साहू (52 वर्ष) फरार था, जो पुलिस की नजरों से बचकर चोरी-छिपे घूम रहा था।

See also  शिक्षिकाओं ने छात्र को दी तालिबानी सजा : 100 बार उठक-बैठक कराने से अपंग हुआ स्टूडेंट, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज 

साइबर सेल की सक्रियता से हुई गिरफ्तारी

साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक और प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी उत्तरा साहू इलाके में देखा गया है। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे आज, 07 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply