छत्तीसगढ़

पिकअप पलटी तो खुला राज: बूचड़खाने ले जाई जा रही थीं 14 गायें, दो की मौत, चालक-परिचालक फरार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिकअप में गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार पिकअप पलटने से दो गायों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत खजूरी चौक मंदिर के पास का है। जहां करीब 14 गायों को पिकअप में ठूस कर तस्करी की जा रही थी। इन 14 गायों में 2 की पिकअप पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। आपको बता दें कि, घटना के बाद चालक परिचालक मौके से फरार हुए। फिलहाल, इस मामले की गहन जांच में पुलिस जुटी हुई है।

See also  नक्सलियों के कैंप में पहली बार मिली ऐसी चीज, जवान भी हैरान, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने दी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply