छत्तीसगढ़

छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने किया ड्रामा: गिरफ्तारी से बचने के लिए फिनायल पीकर अस्पताल में हुआ भर्ती

रायपुर। छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने एक्ट्रेस शशि वर्मा के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार की देर रात आरोपी मोहित साहू ने फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपी निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का मानना है कि, आरोपी ड्रामा कर रहा है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले रायपुर में छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू द्वारा युवती से मारपीट करने का मामला सामने आया था। युवती का कहना है कि, एक्टर मोहित साहू उसे उज्जैन लेकर गया और जबरन शादी की। वापस रायपुर आने के बाद वह शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी कहा कि, मोहित साहू पहले से शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी और उसे अलग-अलग रख रहा था। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

उज्जैन ले जाकर शादी करने का आरोप
युवती ने बताया कि मोहित साहू ने शादी के नाम पर उसे उज्जैन ले जाकर मजबूर किया और बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और युवती को अलग रखा और लगातार दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनाई। युवती ने बताया कि, मोहित साहू के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मोहित साहू घर में घुसा और मारपीट की। जिसके बाद युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवायी।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की तह तक जाँच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply