छत्तीसगढ़

रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा समेत 14 जिलों में बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव होने की आशंका है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 28 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा समेत 14 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई हैं। वहीं तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया जा रहा है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में जब हवा की दिशा में बदलाव होगा, तो तापमान में गिरावट होने से ठंड महसूस होगी। अब रात की अवधि छोटी होने की वजह से ठंड का असर भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply