छत्तीसगढ़

चलती कार बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई

रायपुर. राजधानी के तेलीबांधा इलाके में रविवार रात एक चलती कार आग का गोला बन गई. लोगों ने आनन-फानन में कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. बीच सड़क कार में आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची. घटना का वीडियो भी सामने आया है. 

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

जानकारी के अनुसार, रिंगरोड में अग्रसेन चौक के पास चलती सुमो ग्रैंड में आग लगी. कार सवार सभी लोग झारखंड के निवासी हैं. दमकल वाहन मौके पर पहुंचने से पहले आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया था. आवाजाही को प्रभावित होने से बचाने के लिए पुलिस अमले ने दमकल की मदद से आग को बुझाने के बाद ट्रैफिक दुरुस्त किया.

See also  कलयुगी बेटे ने पिता की लोहे के पाइप से की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार… गांव में दहशत

तेलीबांधा मार्ग पर कार में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाई है. थाने से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन झारखंड पासिंग का है. घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है. 

Related Articles

Leave a Reply