छत्तीसगढ़

नशेड़ी बेटे की हत्या में बड़ा खुलासा : पिता पर उठाया हाथ इसलिए मां ने काट दिए बेटे के दोनों हाथ

कांकेर

पखांजूर इलाके में एक युवक का शव खेत में मिला था और दोनों हाथ कटे हुए थे। पुलिस ने मामले की तस्दीक करने के बाद खुलासा किया कि मृतक सूखा नशा करता था और अपने पिता पर हाथ भी उठा चुका था। बेटे की करतूत से परेशान माता- पिता ने बेटे की हत्या करते हुए उसके दोनों हाथ काट दिए। गोंडाहुर थानाक्षेत्र स्थित एक खेत में पीवी 20 निवासी अभय शील के शव मिलने के उपरांत पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक अभय शील के पिता पलाश शील और मां रंजीता शील ने ही एक राय होकर अपने बेटे की हत्या की है।

आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने से उनकी गिरफ्तारी की गई। अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपियों ने बताया कि उनके बेटे अभय को नशे की लत थी। बेटा गांजा, सुलेशन, बॉन्फिक्स आदि का नशा कर आवारागर्दी करते घूमता रहता था। नशा करने के लिए लगातार चोरी कर रहा था। कई बार मोबाइल और बाइक चोरी कर घर में ले आता था, जिससे समाज में उनकी बदनामी होती थी, उसे समझाने पर बेटा माता व पिता को गाली देते हुए मारपीट पर उतारू हो जाता था। बेटे ने पिता पर दो बार हाथ भी उठा चुका था। बेटे को सुधारने के लिए पिता ने नागपुर कंपनी में 2 सप्ताह पूर्व अभय को नौकरी करने भेजा, वहां भी वो नहीं टिका और अपने पिता से पैसा मांग कर वापस पीवी 20 अपने गांव आ गया और फिर से नशा करना शुरू कर दिया।

See also  नशे में किशोरों ने की हत्या, पहली बार शराब-सिगरेट बेचने वालों पर भी केस दर्ज

14 अगस्त को हुआ था विवाद

जांच में यह बात सामने आई कि बेटा 14 अगस्त की रात में नशा करके घर आया और माता पिता से विवाद करने लगा, जिससे त्रस्त होकर माता पिता दोनों ने एक राय होकर बेटे की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त टांगिया, खंडा, पहने हुए कपड़े, चप्पल, मृतक का मोबाइल वा उसका नशीला पदार्थ, कड़ा और मृतक की जलाई हुई हड्डी के अवशेष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर जब्त किया गया।

अपराध स्वीकारा

एएसपी पखांजुर प्रशांत शुक्ला ने बताया कि अज्ञात शव मिला था। विवेचना में पाया गया कि युवक की हत्या हुई है। शंका के आधार पर मां व पिता से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या करने का कारण कबूल किया। कबूल किया। उन्होंने बताया कि मृतक ने अपने पिता पर हाथ उठाया था, इसलिए हत्या के बाद बेटे के दोनों हाथ को काट दिया था।

See also  ‘बहू को वेतन से सास का भरण-पोषण करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता’... छत्तीसगढ़ HC का आदेश

Related Articles

Leave a Reply