छत्तीसगढ़

नाबालिग से गैंगरेप : रिश्तेदार के यहां से घर आ रही थी बच्ची, दरिंदों ने रास्ता रोककर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में 8 युवक

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष जनजातीय समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 8 युवकों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को पीड़ित नाबालिग अपने रिश्तेदार के यहां से अपनी दीदी के साथ वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान पिकनिक से वापस आते वक्त युवकों ने रास्ता रोककर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों की हैवानियत देख पीड़ित की दीदी आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूट कर भागी।

See also  खेलते-खेलते गई मासूम की जान, खौलती दाल गिरने से दो साल की बच्ची की मौत

इस घटना को लेकर गांव में बैठक कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई थी। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply