छत्तीसगढ़बिलासपुर

शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाया शारीरिक संबंध, गर्भपात कराने के बाद मुकरा, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए. युवती के गर्भवती होने पर युवक ने दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया. बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले गौरव दुबे(21) से हुई. उसने युवती से दोस्ती बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच वह गर्भवती हो गई. युवती ने इस संंबंध में गौरव को बताया. तब युवक ने जबरदस्ती करते हुए युवती को गर्भपात करा दिया. इसके बाद भी वह युवती का शारीरिक शोषण करते रहा. जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.

See also  महादेव सट्‌टा ऐप केस: EOW ने फरार चल रहे निलंबित कॉन्स्टेबल सहदेव यादव को किया गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन आया था सामने

Related Articles

Leave a Reply