छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बाबा जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रसिद्ध भोजपुरी नायक गायक और सांसद मनोज तिवारी

सुरक्षा कारणों के मद्देनजर उनका आना गोपनीय रखा गया

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता , गायक और वर्तमान में सांसद मनोज तिवारी पोड़ी दल्हा आश्रम में श्री कापालिक धर्म रक्षित अघोरेश्वर महाप्रभु बाबा जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे । बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के रहने वाले बाबा जी के भक्त और शिष्य टीनू सिंह ने अपने बेटे की शादी अघोर आश्रम पोड़ी दल्हा में बाबा जी की छत्र छाया में करने का आग्रह किया । इस आग्रह को बाबाजी ने स्वीकार कर लिया और 14 मार्च को टीनू सिंह के बेटे का विवाह संपन्न हुआ है । इस अवसर पर बनारस के सुप्रसिद्ध कीनाराम आश्रम से गौतम महराज नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देने आये हुए थे । उनके अलावा सरगुजा के वर्तमान सांसद चिंतामणि महराज भी आये हुए थे और पूरे विवाह में उन्होंने बड़ी प्रसन्नता से हिस्सा लिया और उन्हें बारात में नाचते भी देखा गया है । इस विवाह में अनेक पूर्व मंत्री , विधायक और राजनीतिक शख्शियतो ने अपना आशीर्वाद नवविवाहित जोड़े को दिया साथ बाबाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया यह भी विदित हो कि विवाह का आमंत्रण बाबा जी की ओर से गया था । यह संयोग भी रहा कि पूर्वी दिल्ली के तीन बार के सांसद मनोज तिवारी भी उसी दिन अघोरेश्वर महाप्रभु का आशीर्वाद लेने अघोर आश्रम पोड़ी दल्हा पहुंचे थे । उन्होंने बाबाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया । उनका आना सुरक्षा कारणों और मीडिया को लेकर गोपनीय रखा गया था । वे कुछ घंटे बाबाजी के पास रहे और उसके बाद सड़क मार्ग से रायपुर पहुंचकर दिल्ली के लिए फ़्लाइट ली ।

See also  दर्दनाक हादसा: फ्रिज में ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, जिंदा जल गई महिला

Related Articles

Leave a Reply