छत्तीसगढ़बिलासपुर

खौफनाक हादसा: जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक के हाथ-पैर बुरी तरह झुलसे

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के पास शनिवार को एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ, जहाँ रामेश्वर कश्यप नामक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वर अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक उनकी जेब से धुआं निकलने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाते और मोबाइल बाहर निकालते, बैटरी फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे उनके हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। अफरा-तफरी के बीच दोस्तों ने तुरंत उन्हें सिम्स अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

See also  झोराघाट में हादसा : पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार, गहरे पानी में डूबने से नाबालिग की मौत

आपको बता दें कि, स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियां अधिक दबाव, आंतरिक शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग के कारण बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। अक्सर सस्ते, स्थानीय या अनधिकृत चार्जर का उपयोग करने से बैटरी की सेल संरचना बिगड़ जाती है, जिससे इस तरह के जानलेवा हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है। यह घटना मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए एक चेतावनी है कि वे फोन की सुरक्षा और चार्जिंग मानकों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

See also  अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण में आगजनी लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक, नगरपालिका का फायर ब्रिगेड अपने ही संपत्ति नहीं बचा सका

Related Articles

Leave a Reply