कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में हनुमंत कथा के बीच विवाद : पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने को लेकर धक्का-मुक्की, बाहरी व्यक्ति पर लगे गंभीर आरोप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चल रही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्ती की हनुमंत कथा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु आस्था की डोरी से जुड़े हैं, वहीं दूसरी ओर कथा स्थल के पीछे विवाद और टकराव की स्थिति पैदा हो गई। कथा के दौरान पहुंच और प्रभुत्व को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार रात यह मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया।

अग्रसेन भवन में हुआ विवाद
कटघोरा के अग्रसेन भवन में जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ठहरे हुए हैं, कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह और रायपुर के एक व्यापारी के बीच जोरदार विवाद हुआ। बताया जाता है कि, अमरजीत सिंह अपने कुछ लोगों के साथ बाबा से मिलने भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी व्यापारी के समर्थकों ने उन्हें रोक दिया। यही मुद्दा कहासुनी, धक्का-मुक्की और तनाव का कारण बन गया।

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

आयोजकों में बढ़ा तनाव
विवाद की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के समर्थक पहुंच गए और माहौल बिगड़ गया। हालांकि बाद में मामला आपसी स्तर पर सुलझा लिया गया और थाने तक नहीं पहुंचा, लेकिन इस टकराव ने आयोजन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए।

पैसे लेकर मिलाने का आरोप
रायपुर के एक व्यापारी पर आरोप लगा रहे हैं कि, वह पैसे लेकर अपने लोगों को भीतर भेज रहा है और कार्यक्रम को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहा है। बताया जाता है कि, आयोजकों को दरकिनार कर वह कथित रूप से महराज के करीबी लोगों के साथ मिलकर पूरी व्यवस्था पर प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा है।

See also  छग में बर्ड फ्लू का कोहराम: जिले की सीमाएं सील, चिकन-अंडों की बिक्री और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध

लाखों रुपए के बिल थोपने की भी बात
सूत्रों का दावा है कि, इस व्यापारी से जुड़े लोग आयोजन की ओर लाखों रुपये के गलत बिल भेज रहे हैं, जिससे आर्थिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मुख्य आयोजकों और उसके बीच अविश्वास और खटास और बढ़ गई है।

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

शुरुआत से ही खटपट के संकेत
कथा का आयोजन ‘अपना घर सेवा आश्रम’ द्वारा किया जा रहा है। संयोजक अमरजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और पूरी टीम पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटी थी। लेकिन अंतिम चरण में रायपुर के व्यापारी के बीच में कूद पड़ने से पूरी व्यवस्था में असहमति और खटपट की स्थिति पैदा हो गई।

Related Articles

Leave a Reply