छत्तीसगढ़

बतौली में गिरी आकाशीय बिजली : 16 पशुओं की मौत, किसानों पर टूटा आर्थिक संकट का पहाड़

बतौली/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों पर बड़ा कहर बरपा दिया। तेज गरज-चमक और हल्की बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने ग्राम पंचायत गोविंदपुर में 16 मवेशियों की जान ले ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि प्रभावित किसान गहरे सदमे में हैं। गनीमत रही कि इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीण बाल-बाल बच गए।

See also  पूर्व विधायक के पुत्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका…

तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज गर्जना के बीच अचानक बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े 14 बकरा-बकरी और 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

See also  नहर में बह रहा था गांजा!, एक के बाद एक 17 पैकेट किए पुलिस ने बरामद…

इतने जानवरों की हुई मौत
इस हादसे में ग्राम पंचायत गोविंदपुर निवासी मनीराम के एक जोड़ी बैल, आनंद कुजूर के 9 बकरा-बकरी और मदन के 5 बकरा-बकरी की मौत हो गई। पशुओं की मौत से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। खासकर बैलों की मौत से खेती-किसानी और रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है, जिससे परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बतौली थाना दे दी है।

See also  जांजगीर-चांपा में हीटवेव अलर्ट, तेज गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

Related Articles

Leave a Reply