नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत : नहाने के दौरान हुआ हादसा, इलाके में पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नदी में नहाने गए थे दोनों बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार, सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में 6 साल और 5 साल के दो बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना का पता चलता, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




