छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर : दोस्तों संग खेल रहे 12 वर्षीय बालक की मौत, एक बच्चा झुलसा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मौसम का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया। आंधी-तूफान और तेज बारिश के बीच अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने 12 वर्षीय मासूम की जान ले ली, जबकि उसका एक दोस्त झुलस गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के ग्राम निरतू के घासीपूँजी क्षेत्र में 12 वर्षीय दीपक पटेल अपने घर के सामने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दीपक और उसका एक अन्य साथी आ गए।

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुलसे दूसरे बच्चे का उपचार जारी है और उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दीपक की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है, जबकि ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

Related Articles

Leave a Reply