कोरबाछत्तीसगढ़

रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

कोरबा। जिले में रील बनाने के दौरान एक युवक की जान जाने का मामला सामने आया है। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी की है, जहां 25 वर्षीय निखिल सिंह की डूबने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट…

जानकारी के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगाई, जिसका वीडियो उसके दोस्तों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया जा रहा था। छलांग लगाने के बाद युवक करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन उसके दोस्त यह समझते रहे कि वह तैर रहा है। तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। इस दौरान कोई भी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा।

See also  निर्माणाधीन मकान में 2 महिला समेत चार लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सुबह मिस्त्री ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे के बाद दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। 48 घंटे तक शव की तलाश करने के बाद बुधवार देर शाम रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। तभी अचानक मृतक का शव नदी के पानी के ऊपर आ गया, जिसे बरामद किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट : राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पंप बंद

Related Articles

Leave a Reply