छत्तीसगढ़

अमित शाह आज से तीन दिन तक रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर में करेंगे सुरक्षा हालात की समीक्षा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को देर शाम रायपुर पहुंचेंगे। वे दौरे के दौरान 18 मई को रायपुर में विभिन्न में कार्यक्रमों हिस्सा लेंगे। उसी दिन दोपहर को बस्तर रवाना होंगे। वे 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

जारी दौरे के शेड्यूल के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 मई की रात 8:30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर स्थित होटल जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 18 को डायल 112 को करेंगे रवाना 18 मई की सुबह 10:30 बजे गृहमंत्री अमित शाह राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

See also  अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण में आगजनी लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक, नगरपालिका का फायर ब्रिगेड अपने ही संपत्ति नहीं बचा सका

नेतानार में जनसुविधा केंद्र का करेंगे शुभारंभ 
यहां वे डायल 112 सेवा के लिए शामिल किए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर 12:20 बजे केंद्रीय गृहमंत्री शाह रायपुर से जगदलपुर रवाना होंगे। जगदलपुर पहुंचने के बाद वे नेतानार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। शाम को जगदलपुर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह 18 मई की रात जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

See also  देशी दवाइयों और विदेशी मशीनों से दर्द दूर करने का दावा, फर्जी डॉक्टरों को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

जगदलपुर से दिल्ली रवाना होंगे
19 मई को सुबह 11 बजे से जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है। दौरे के अंतिम दिन दोपहर करीब 3:40 बजे गृहमंत्री शाह जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर रायपुर और जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा हुआ है।

See also  12 हजार की रिश्वत ने पहुंचाया जेल : शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू को 3 साल की सजा, एसीबी के मामले में कोर्ट का फैसला

तैयारियों का डिप्टी सीएम शर्मा ने लिया जायजा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। नेतनार स्थित शहीद गुण्डाधुर सेवा डेरा पहुंचकर उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेवा डेरा परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र, बैंक सखी केंद्र तथा महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया तथा वहां साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Leave a Reply