छत्तीसगढ़

कार से करोड़ों की चांदी के गहने जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में वाहन चेकिंग के दौरान सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हुंडई वैन्यू कार से 212 किलो से ज्यादा वजनी चांदी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ के कंचनपुर बेरियर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ओडिशा की तरफ से आ रहे एक सफेद रंग के हुंडई वेन्यू कार को रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम पप्पू साहू (26), पिता स्व० मंषाराम साहू, विश्वकर्मा चौक साहू पारा, थाना मुजगहन जिला रायपुर का रहने वाला बताया। वहीं दूसरे ने अपना नाम रामरूची पटेल (38), पिता जगन्ननाथ पटेल न्यू संतोषी नगर मुजगहन, थाना मुजगहन जिला रायपुर का रहने वाला बताया। 

See also  अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण में आगजनी लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक, नगरपालिका का फायर ब्रिगेड अपने ही संपत्ति नहीं बचा सका

जब्त चांदी की कीमत 1 करोड़ 91 लाख रुपये

जब पुलिस ने वाहन चेकिंग की बात की तो वे गोल-मोल जवाब देने लगे। वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग रंगों के छोटे-बड़े बैग में चांदी के गहने मिले। 212 किलो से ज्यादा वजनी चांदी की कीमत 1 करोड़ 91 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने कार और गहने जब्त कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

See also  12 हजार की रिश्वत ने पहुंचाया जेल : शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू को 3 साल की सजा, एसीबी के मामले में कोर्ट का फैसला

Related Articles

Leave a Reply