छत्तीसगढ़

रायपुर में देवर ने भाभी का किया मर्डर, चाकू मारकर की हत्या 

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड़ पर देवर ने भाभी को चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी  ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया था जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कामेश्वर बंजारे अपनी पत्नी और भाई भाभी के साथ रिंगरोड़ नं.03 पर एसबीआई बैंक के पास झोपडी बनाकर मजदुरी का काम करते है। बता दें कि, गुरूवार देर शाम आरोपी कामेश्वर का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक बात पर विवाद हो गया। तभी आरोपी कामेश्वर चाकू लेकर हमला करने की नियत से अपनी पत्नी को सड़क पर दौड़ाया। तभी बीच-बचाव कराने आई भाभी संगीता बंजारे को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग निकला। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

See also  जांजगीर-चांपा: अंतरजिला के तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल बरामद

Related Articles

Leave a Reply