कोरबाछत्तीसगढ़

SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

कोरबा। कोरबा जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू के साथ कबाड़ चोरों ने जमकर मारपीट की। इस घटना में उसे सिर, हाथ, पैर, सीने में काफी चोटें आईं। एक्स-रे रिपोर्ट में कई जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जबकि अंदरूनी स्तर पर भी चंद्रमणि को काफी नुकसान हुआ।

See also  जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

मामला दरअसल यह था कि, अपने एक दोस्त अरविंद राठौर के साथ रात्रि को चंद्रमणि गाड़ी से जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसका पीछा करने के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बुरी तरह से घायल चंद्रमणि का ट्रीटमेंट रायपुर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा था, जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

See also  मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 50 फीट तक घसीटने से मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे किया चक्काजाम

इस घटना से चंद्रमणि के परिजन सहित समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं। समाज की ओर से कहा गया है कि, जब तक चंद्रमणि की जिंदगी को समाप्त करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तब तक मृतक का अंतिम संस्कार हम नहीं करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply