छत्तीसगढ़

मोबाइल की बैटरी फटने से 1 साल के बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के प्रेमनगर क्षेत्र में एक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सड़क पर फेंकी गई एक खराब मोबाइल फोन बैटरी से खेलना एक मासूम बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुआ। बैटरी फटने से गंभीर रूप से झुलसे एक साल के बच्चे ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव की है। मृतक बच्चे के पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि, उनके अन्य बच्चे सड़क पर पड़ी एक खराब मोबाइल बैटरी घर ले आए थे। इसी दौरान एक साल का मासूम उस बैटरी से खेल रहा था, तभी अचानक बैटरी फट गई। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे का चेहरा, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए।

See also  छत्तीसगढ़: 7 लाख रुपए के गांजा की तस्करी....100 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

घटना के बाद परिजनों ने बच्चे को पहले प्रेमनगर के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, महेंद्र कुमार के पांच बच्चे हैं और मृतक बच्चा परिवार में सबसे छोटा था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply