छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग प्रेमिका से मुलाकात नहीं होने पर एक नाबालिग लड़का इतना गुस्से में आ गया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़ दिए और चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दे कि 10-11 मई की रात आरोपी कांसीगढ़ के पास एक गांव में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी तैश में आ गया और अपने साथियों के साथ मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के कई गांवों में सड़क किनारे खड़ी कारों को निशाना बनाया। आरोपियों ने कारों के शीशे तोड़कर नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जैक-पाना और स्टेपनी टायर चोरी कर लिए। 

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 25 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 4000 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुलशन बरेठ दिल्ली भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू और दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने प्रेमिका से मुलाकात नहीं होने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मामले में हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू और गुलशन बरेठ को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ 11 मामलों का खुलासा किया है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि रात में वाहन के अंदर कीमती सामान छोड़कर न जाएं।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

Related Articles

Leave a Reply