छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा: कर्रा नाला जलाशय का फुटा मुहाना, खेतो में हो सकता है मगरमच्छ

कलेक्टर पहुंचे निरीक्षण में
शुरू हुआ मरम्मत का काम

एसडीएम ने किसानों से अपील की है खेतों, घरों में भी सावधान रहें ग्रामीण

अकलतरा के प्रसिद्ध कर्रानाला जलाशय का बांध पोड़ी दल्हा के रास्ते जाने वाले मार्ग पर फूट गया है और रात भर में उसका मुहाना और भी चौड़ा हो गया है जिससे जलाशय का पानी तेज गति से गांव में जा रहा है । आज फूटे बांध का निरीक्षण करने कलेक्टर जनमेजय महोबे कोटमी सोनार पहुंचे थे और फिलहाल पेड़ों को फूटे जलाशय के मुहाने में गिरावट पानी के वेग का कम करने का प्रयास किया जा रहा है और फिर मरम्मत शुरू किया जायेगा । कर्रानाला जलाशय का पानी कोटमी सोनार के छोटे अमेरी और बड़े अमेरी में भर रहा है जिससे वहां रहने वाले लोगों को स्कूल में ठहराया गया है । जलाशय में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद होने की संभावना को देखते हुए और उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बारह वर्ष के बच्चे को खेतो के बीच छिपे मगरमच्छ द्वारा शिकार किए जाने की घटना को देखते हुए एसडीएम सुमीत बघेल ने एलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि जिन गांवों में जलाशय का पानी पहुंच रहा है और साथ ही आसपास के गांवों के लोग अपने घरों की बाडियो और खेतों में बिना काम न जाये अगर जाना पड़ रहा है तो खासकर खेतों में सावधानी बरतें । छोटे बच्चों को तालाबों, डबरियो और पानी से भरे गड्ढों से दूर रखें । जलाशय से पानी के साथ मगर भी निकल सकते हैं और खेतों और बाड़ी में छिपे हो सकतें हैं इसलिए लोग सावधान रहें और ख़तरा लगने पर अकलतरा पुलिस या 112 को काल करे । इस मामले में अकलतरा टी आई भास्कर शर्मा ने भी लोगों को सावधान रहने की करते हुए भरे हुए नदी नाले में गाड़ियां नहीं चलाने की अपील की है और कर्रानाला जलाशय के फूटने से जिन गांवों जैसे पोड़ी दल्हा, मधुवा पीपरसत्ती अकलतरी और परसाही नाला में पानी जाता है , वे गांव के किसान ज्यादा सावधान रहें साथ ही उन्होंने लोगो से नदी नाले में मछली नहीं मारने की अपील की है ।

Related Articles

Leave a Reply