छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में छत पर मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, 11 KV लाइन की चपेट में आने से मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में एक 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त की बहन के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। मोबाइल पर बात करते समय उसकी उंगली छत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गई, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव निवासी अनित दिवाकर (23 वर्ष), पिता रामफल दिवाकर, बुधवार शाम ग्राम पंचायत खरखोद के आश्रित गांव खैराडीह में अपने दोस्त की बहन के घर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के दौरान वह मोबाइल पर बात करने के लिए मकान की छत पर चला गया। इसी दौरान उसकी उंगली छत के बेहद नजदीक से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से छू गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया।

See also  12 हजार की रिश्वत ने पहुंचाया जेल : शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू को 3 साल की सजा, एसीबी के मामले में कोर्ट का फैसला

करंट लगने से अनित गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन और आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।

घरों के ऊपर से गुजरी 11 केवी हाईटेंशन लाइन पर जताई नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरने से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली विभाग से लाइन को हटाने अथवा सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

See also  "रेलवे में TTE बना देंगे, थोड़े पैसे खर्च करने पड़ेंगे," ये बोलकर लगाया 12 लाख का चूना, आसनसोल में ट्रेनिंग भी करवाई

Related Articles

Leave a Reply