छत्तीसगढ़

बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा : DAV स्कूल बस की चपेट में 3 साल के मासूम की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। खण्डसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव में DAV स्कूल बस की चपेट में आने से महज 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार, खण्डसरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बंसापुर-सेमरिया गांव में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, DAV स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद बस को मौके पर छोड़कर ड्राइवर और कंडक्टर के फरार होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, खण्डसरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। वहीं, मासूम की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply