छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी: महिला से 40 हजार के जेवर लेकर फरार

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनारी में एक महिला के साथ सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात लोग कंपनी का प्रचार करने के बहाने महिला के 40 हजार रुपए के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए।

पीड़ित नर्मदा बाई साहू ने जांजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और सोना-चांदी चमकाने वाली कंपनी का प्रचार करने की बात कही। पहले उन्होंने घर का एक पीतल का लोटा चमकाकर दिखाया।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

इसके बाद उन्होंने महिला से उनके सोने के जेवर मांगे। महिला ने अपनी सोने की चेन और खुटी उन्हें दे दी। आरोपियों ने जेवरात को एक टिफिन बॉक्स में रखा और महिला को 10 मिनट बाद खोलने को कहा।

जब महिला ने 5 मिनट बाद ही टिफिन बॉक्स खोला तो उसमें जेवरात गायब थे। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति सोना-चांदी चमकाने की बात करे तो तुरंत थाने में सूचना दें।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

Related Articles

Leave a Reply