छत्तीसगढ़

पुलिस की बड़ी रेड, 70.460 ग्राम हेरोइन और 2.35 लाख नकद जब्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है। 19 सितंबर (रविवार) को मुखबिर की सूचना पर जोन नंबर-3, जीरो स्ट्रीट स्थित एक मकान में छापामारी की गई। वहां मुख्य आरोपी जसबीर कौर उर्फ सोनू पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आलमारी से 70.460 ग्राम हीरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 9 हजार 200 रुपये है। इसके अलावा 2 लाख 35 हजार 100 रुपये नकद, 19 नग सोने के आभूषण (लगभग 71.35 ग्राम, कीमत करीब 9.65 लाख), चांदी के जेवरात, बर्तन, 8 मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार पूरे जब्त माल की कुल कीमत 29 लाख 22 हजार 300 रुपये है।

See also  मुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में एक जवान के शहीद होने पर गहरा दुःख जताया

कार्रवाई में जसबीर कौर के साथ नितेश सोनी और त्रिकेश निषाद को भी गिरफ्तार किया गया। दो अपचारी नाबालिग भी मौके पर मिले, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। तीनों वयस्क आरोपियों को 20 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली और हरियाणा से हीरोइन लाकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में बेचते थे। मुख्य आरोपी जसबीर कौर नाबालिगों का इस्तेमाल भी करती थी।

जसबीर कौर का नाम इससे पहले भी चर्चा में रहा था। जून 2026 में उसकी मां रज्जी कौर को 5.80 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद जसबीर ने वायरल ऑडियो जारी कर भिलाई-3 और खुर्सीपार थाने के दो सब-इंस्पेक्टरों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उन दोनों एसआई को निलंबित भी किया गया था। अब वही जसबीर खुद हीरोइन तस्करी के मामले में जेल पहुंच गई है।

See also  पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा पति, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, इलाके में दहशत

Related Articles

Leave a Reply