छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट का आदेश : राज्य के सभी जिलों के आत्मानंद स्कूलों में एलकेजी कक्षाएं तत्काल शुरू करें

बिलासपुर। बेमेतरा जिले के साजा तहसील के सुदर्शन लोढ़ी सहित 12 पालकों की याचिका पर हाईकोर्ट के जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विशेष रूप से बेमेतरा जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एलकेजी कक्षाएं तत्काल शुरु करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट ने एलकेजी कक्षाओं के लिए आवश्यक व्यवस्था आधारभूत संरचना और प्रवेश प्रक्रिया आदेश की प्रति मिलने से चार सप्ताह के भीतर पूरी करने को कहा है ताकि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी शैक्षणिक योजना के लाभ से किसी खास जिले के बच्चों को नहीं रोका जा सकता। बेमेतरा जिले के विद्यार्थियों को दूसरे जिलों के विद्यार्थियों के समान राज्य प्रायोजित प्री-प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।

See also  फ्री फायर गेम में खोया किशोर: बिलासपुर में सड़क पर फिसलकर गिरा, हुई मौत

कोर्ट ने कहा कि, बुनियादी शिक्षा के मामले में क्षेत्रीय भेदभाव संवैधानिक व्यवस्था के तहत स्वीकार नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्ष देने की नीति बनाई है तो उसका क्रियान्वयन वास्तविक भावना के अनुरुप सभी क्षेत्रों में होना चाहिए। किसी विशेष जिले या सामाजिक वर्ग के विद्यार्थियों को इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। 

कोर्ट ने कहा कि,  शिक्षा के अवसरों में समानता संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 से जुड़ी संवैधानिक गारंटी है। शिक्षा संविधान की सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची की प्रविष्टि 25 में है इसलिए सार्वजनिक शिक्षा तक गैर भेदभावपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करना राज्य और केन्द्र दोनों की जिम्मेदारी से जुड़ा विषय है। कोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और विशेष रूप से बेमेतरा जिले में एलकेजी कक्षाएं तत्त्वकाल शुरू की जाए। चार सप्ताह के भीतर आवश्यक व्यवस्था आधारभूत संरचना और एलकेजी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

See also  पूर्व विधायक के पुत्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका…

Related Articles

Leave a Reply