छत्तीसगढ़

उफनते नाले में बही 15 वर्षीय छात्रा : बाढ़ देखने गई थी, SDRF की टीम तलाशी में जुटी, सर्च ऑपरेशन जारी

धमतरी जिले के ग्राम पंचायत मेघा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाढ़ का पानी और उफनता नाला देखने गई 15 वर्षीय छात्रा ताराना निषाद (उर्फ तन्नू) अचानक पानी के तेज बहाव में बह गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि, पेट्रोल पंप के पास नाली में उसका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव में बह गई।

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश में शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि, लगातार बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण खोजबीन में परेशानी आ रही है। घटना की सूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी बचाव और तलाश अभियान की तैयारी शुरू की गई है।

See also  मुख्यमंत्री श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब: दिनभर लगा रहा लोगों का तांता

वहीं प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, छात्रा की तलाश के लिए SDRF की टीम चंदना-चंदसुर से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। टीम के पहुंचने के बाद नाले और आसपास के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। अभी तक छात्रा के मिलने या उसकी स्थिति के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। मगरलोड थाना और तहसीलदार से घटना की जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply