छत्तीसगढ़

पलटा ट्रक तो खुला राज : पेंडारी घाट पर बिखरा पड़ा मिला सैकड़ों किलो गांजा

सूरजपुर जिले के थाना चंदौरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घाट पेण्डारी घाट में पलटे एक ट्रक से करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये कीमत का 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को प्लास्टिक दाना की बोरियों के साथ छिपाकर ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक,  30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाट पेंडारी के मुख्य घाट पर ट्रक क्रमांक यूपी 13 टी 5497 पलट गया है। ट्रक में लदा प्लास्टिक दानाइधर-उधर बिखरा हुआ था और एक व्यक्ति क्रेन की मदद से सामान समेट रहा था। इसी दौरान कुछ सामान को ट्रक से दूर गड्ढे में रखकर तिरपाल से ढक कर छिपाए जाने की सूचना भी पुलिस को मिली। 

See also  पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए समिति का गठन, मुख्यमंत्री साय ने की थी घोषणा…

9 बोरियों से मिला 238 किलो से अधिक गांजा
सूचना पर चंदौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां क्षतिग्रस्त ट्रक और प्लास्टिक दाना की बोरियां मिलीं। आसपास तलाशी लेने पर 9 बोरियों में कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये बताई गई है। 

Related Articles

Leave a Reply