छत्तीसगढ़

श्रीमद्भागवत कथा के दौरान महिलाओं के गले से सोने के जेवरात पार, मची अफरातफरी

सरगुजा। जिले के प्राचीन स्वयं -भू-शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। 27 सितंबर दिन शुक्रवार को प्रवचन के दौरान अज्ञात चोर ने बड़े सफाई से पांच महिलाओं के गले से सोने के जेवरात पार कर दिया है। जैसे ही शाम को आरती समाप्त हुई, प्रसाद वितरण होने लगा, तभी प्रभावित महिलाओं को अपने गले से सोने का चैन, मंगल सूत्र ग़ायब होने की एहसास हुआ, जिसके बाद महिलाएं व्याकुल हो गई। दर्शक दीर्घा में अफरातफरी मच गया। चोरी के कारनामे को अंजाम देने वाला अज्ञात चोर लोगों के पहचान में नहीं आ सका और श्रोताओं के भीड़ में अनजान बन कर रह गया। श्रोता गण एक दूसरे से पूछते रह गये। लेकिन चोर एवं चोरी गये जेवरातों का पता नहीं चल सका। इस बात की इतिला थाने में भी दी गई है।

See also  महिला ने लिव-इन प्रेमी को मार डाला:भागकर पति के पास पहुंची; पुलिस से बोली-VIDEO वायरल करने की देता था धमकी

प्रभावितों में

(1) -निर्मला वर्मा पति स्व0 अनील वर्मा लखनपुर

(2)-परमेश्वरी साहू पति रामाशंकर साहू निवासी प्रेमनगर,

(3)-खूशबू साहू पति बृजेश साहू,झिनपुरी पारा लखनपुर,

(4)-किरण अग्रवाल पति राकेश अग्रवाल जूना लखनपुर, तथा

(5)-संतोष देवी अग्रवाल पति दिनेश अग्रवाल जूना लखनपुर शामिल हैं।

आयोजन समिति के सदस्यो द्वारा सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। भागवत कथा श्रवण करने वाले तमाम श्रद्धालु इस तरह के हरकत से सकते में आ गये हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि भीड़ में बैठी कोई अज्ञात महिला चोर के द्वारा श्रोता महिलाओं के गले से सोने के जेवरात चोरी किया गया होगा। बहरहाल पुलिस सहित नगरवासी उस अज्ञात चोर की तलाश करने के कोशिश में लगे हुए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अज्ञात चोर पकड में आ पाता है या नहीं वक्त आने पर मालूम हो सकेगा। महिलाओं का रो रोकर बूरा हाल है।

See also  सक्ति में सड़क हादसे में 3 दोस्तो की हुई मौत:- ट्रेलर वाहन ने बाइक को कुचला,जा रहे थे मेला देखने

Related Articles

Leave a Reply